बहराइच। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र व पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा ने वैदिक मंत्रोचार के बीच पारले चीनी मिल, परसेंडी के डोंगा में गन्ना डालकर पेराई सत्र 2022-2023 का शुभारंभ किया। इसके उपरांत मिल गेट पर पहुंची प्रथम बैलगाड़ी के बैलों की पूजा कर गुड़ खिलाया तथा ग्राम कंदैला के गन्ना कृषक राम संवारे को भी पुष्पमाला पहनाई, कंबल व उपहार भेंट कर स्वागत किया।
इस अवसर पर डीएम व एसपी ने गन्ना किसानों और मिल प्रबंधन को सफल पेराई सत्र के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर जिला गन्नाधिकारी शैलेश कुमार मौर्य, चीनी मिल के महाप्रबंधक अनिल सखूजा, फैक्ट्री मैनेजर अनिल यादव आदि मौजूद रहे। संवाद