फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: एलपीजी गैस वाहन व बोलेरो में भिड़ंत, सात घायल

विज्ञापन
विशेश्वरगंज में सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन।
विज्ञापन
विशेश्वरगंज। गोंडा-बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर यादव ढाबा के पास सोमवार शाम को तेज रफ्तार एलपीजी गैस वाहन व सामने से आ रही बोलेरो में भिड़ंत हो गई। हादसे में बोलेरो सवार सात लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद गैस वाहन चालक वाहन सहित मौके से भाग निकला। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बोलेरो बहराइच की ओर से आ रही थी। इसी दौरान गोंडा की ओर जा रहे एलपीजी गैस वाहन से टक्कर हो गई। सूचना पर थानाध्यक्ष संदीप कुमार दुबे मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी विशेश्वरगंज में भर्ती कराया।सीएचसी अधीक्षक डॉ. कुणाल मिश्रा ने बताया कि घायलों में चांदनी सिंह, सतीश कुमार दूबे, रोशनी और सालू सिंह सहित सात लोग शामिल हैं। सभी की हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें