फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: जाम में जकड़ा शहर, पैदल निकलना तक दूभर

विज्ञापन
बहराइच में जिला अस्पताल के सामने लगा वाहनों का जाम। - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
बहराइच। शहर में जाम की समस्या हर दिन बढ़ती जा रही है। सड़कों पर अतिक्रमण व लचर यातायात व्यवस्था की वजह से ये हालात हैं। अस्पताल चौराहा, छावनी चौराहा, डिगिहा तिराहा व पीपल चौराहा समेत कई स्थानों पर भीषण जाम की स्थिति रहती है। यहां वाहन तो छोड़िए, पैदल चलना तक मुश्किल होता है। पांच मिनट का सफर तय करने में 20 मिनट लग जाते हैं। रविवार को अमर उजाला की टीम को भी इन चौराहों पर भीषण जाम मिला।
विज्ञापन

सीन - 1
स्थान - अस्पताल चौराहा, समय : सुबह 10:00 बजे
पैदल निकलना भी दूभर
यह शहर का व्यस्ततम चौराहा है। रविवार सुबह 10 बजे यहां भीषण जाम लगा मिला। मेडिकल कॉलेज के गेट से लेकर एचडीएफसी एटीएम तक वाहनों की कतार लगी थी। पैदल निकलने में भी लोगों को दिक्कत हो रही थी। चौराहे पर खड़े यातायात पुलिस के जवान सुस्त नजर आए। जाम खुलवाने को लेकर फिक्र उनके चेहरे पर नहीं दिखी।
सीन - 2
स्थान - छावनी चौराहा , समय : दोपहर 1:10 बजे
सड़क कम चौड़ी होने से दिक्कत
छावनी चौराहा पर सड़क कम चौड़ी होने की वजह से बड़े वाहन निकलते ही जाम की स्थिति पैदा हो जाती है। रविवार दोपहर एक बजे दो चार पहिया आमने-सामने आ गए। इसके बाद जाम की स्थिति पैदा हो गई। छावनी चौराहे से मछली मंडी तक जाम की स्थिति रही। शायद ही कोई दिन होता हो जब यहां दिनभर में 8-10 बार जाम की स्थिति पैदा न होती हो।
विज्ञापन

सीन - 3
स्थान - हीरा सिंह मार्केट, समय : शाम 4:00 बजे
यातायात संभालने वाला कोई नहीं दिखा
शहर के हीरा सिंह मार्केट में बैंक व मॉल होने के कारण जाम की स्थिति रहती है। रविवार शाम चार बजे भी जाम के हालात मिले। यहां न तो कोई होमगार्ड और न ही ट्रैफिक का जवान तैनात मिला। घंटाघर चौक तक जाम लगा मिला। दो पहिया वाहन चालक भी बड़ी मुश्किल से निकल पा रहे थे। सड़क की पटरियों पर अतिक्रमण होने के कारण पैदल राहगीरों को भी दिक्कत हुई।
नासूर बन रही जाम की समस्या
शहर में जाम की समस्या नासूर बन गई है। रोजाना सुबह 10 बजे से शहर के डिगिहा तिराहा से लेकर अस्पताल चौैराहा व छावनी से लेकर चांदपुरा चौराहा तक जाम लगा रहता है। इन चौराहों पर ट्रैफिक के जवान मुस्तैद हैं, लेकिन जाम लगा रहता है। फहद, व्यापारी
अतिक्रमण है जाम की मुख्य वजह
घर से बाहर निकलने समय जहन में यही बात आती है कि ट्रैफिक जाम से होकर गुजरना पड़ेगा। सड़क के किनारे फैले अतिक्रमण से जाम की समस्या पैदा होती है। लोग सड़क पर ही खड़े होकर खरीदारी करने लगते है। इसी वजह से जाम की स्थिति पैदा होती है। ऋषभ, छात्र
मुख्य मार्गों पर हो बैरिकेडिंग
शहर के मुख्य मार्गों पर बैरिकेडिंग लगा दी जाए तो जाम की समस्या से बहुत हद तक निजात मिल सकती है। इसके अलावा बाजार में पार्किंग की व्यवस्था होना भी बेहद जरूरी है। - तलत महबूब, व्यापारी
ई-रिक्शा भी बन रहे जाम की वजह
शहर के मुख्य मार्गों पर जरूरत से ज्यादा ई-रिक्शों का संचालन होने लगा है। चालक जगह-जगह ई-रिक्शा खड़ा कर सवारियां भरने लगते हैं। इसी वजह से जाम की स्थिति पैदा होती है। जिम्मेदारों को इस पर लगाम लगाने चाहिए। निर्धारित स्थान से ही सवारियां भरने की छूट होनी चाहिए। आफाक, शिक्षक
मुख्य मार्गों पर तैनात है जवान
यातायात व्यवस्था बेहतर बनाए रखने के लिए ट्रैफिक इंचार्ज सुबह से ही गश्त पर रहते हैं। जाम की समस्या से राहत दिलाने के लिए ट्रैफिक इंचार्ज से बात कर योजना बनाई जाएगी। -जंग बहादुर यादव, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें