फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: चार नगर पंचायतों में पहली बार बनी शहर की सरकार

Sun, 14 May 2023 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। जिले की चार नवसृजित नगर पंचायतों में पहली बार मतदाताओं ने शहर की सरकार चुनी है। सभी नगर पंचायतों के परिणाम सामने आने के बाद अब यहां के लोगों को विकास कार्यों को गति मिलने व क्षेत्र का विकास होने की उम्मीद जगी है। अब यहां के लोगों को बेहतर सड़कें, शुद्ध पेयजल, निर्बाध विद्युत आपूर्ति समेत शहरों जैसी सभी सुविधाएं मिलने की संभावनाएं नजर आ रही हैं।
विज्ञापन


शासन की ओर से वर्ष 2022 में जिले की पयागपुर, कैसरगंज, मिहींपुरवा व रुपईडीहा को नगर पंचायत का दर्जा दिया गया था। जिससे यहां के लोग भी पहली बार शहर की सरकार चुनने के लिए बीते काफी दिनों से मतदान का इंतजार कर रहे थे। इस बार हुए निकाय चुनाव में नवसृजित नगर पंचायतों के मतदाताओं ने पूरे जोश व उत्साह के साथ चुनाव प्रक्रिया में शामिल होते हुए मतदान किया।
अभी इन क्षेत्रों में बदहाल सड़कें, शुद्ध पेयजल की किल्लत व अघोषित विद्युत कटौती समेत अन्य समस्याओं से लोग परेशान थे। अब परिणाम सामने आने पर यहां के लोगों को शहर की भांति सुविधाएं मिलने की आस जगी है। चुनाव में विजेताओं ने चुनाव के दौरान नागरिकों से बेहतर सड़कें, शुद्ध पेयजल, स्वास्थ्य सेवाएं समेत अन्य सुविधाएं प्रदान करने के वादे किए थे। अब जनता की निगाहें इन वादों पर टिकी हैं। लोगों को अब क्षेत्र का विकास तेजी से होने की संभावना दिख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें