बाबागंज क्षेत्र के घुमनाबारु गांव में एसएसबी की ओर से चिकित्सा शिविर में मरीज देखते चिकित्सक।
बाबागंज। 59वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) अगईया की ओर से सोमवार को वाइब्रेंट विलेज घुमनाभारू में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। शिविर का निर्देशन कमांडेंट कैलाश चंद रमोला ने किया। शिविर में 113 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। सीएचसी मोतीपुर के चिकित्सक डॉ. सुरेश कुमार ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निशुल्क दवाएं दी। शिविर में मौसमी बीमारियों से बचाव, स्वच्छता, संतुलित आहार और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के प्रति भी लोगों को जागरूक किया गया। कुल 133 ग्रामीणों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया, जिनमें 49 पुरुष, 51 महिलाएं और 33 बच्चे शामिल रहे।