विशेश्वरगंज (बहराइच)। संविलियन विद्यालय जमुनहां खुर्द के परिसर में बुधवार को वार्षिकोत्सव में अंंकपत्र वितरण कर मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। विद्यालय में नवनिर्मित स्मार्ट क्लास व पुस्तकालय का भी शुभारंभ किया गया।
मुख्य अतिथि खंड शिक्षाधिकारी मनमोहन सिंह व विशिष्ट अतिथि एआरपी विजय प्रताप सिंह ने स्मार्ट क्लास व पुस्तकालय का फीता काटकर शुभारंभ किया। एआरपी विजय प्रताप सिंह ने शासन की योजनाओं की जानकारी दी। खंड शिक्षाधिकारी ने कक्षा एक से कक्षा आठ तक प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया।
संविलियन विद्यालय जमुनहां खुर्द के प्राथमिक स्तर में ओवरऑल चैंपियनशिप अनुराग मिश्रा व जूनियर स्तर की ओवरऑल चैंपियनशिप पूजा मिश्रा को दी गई। संचालन शिक्षक संकुल अतुल मिश्र ने किया। सेवानिवृत्त शिक्षक श्यामनारायण द्विवेदी, राममनोहर राव, भागीरथ तिवारी, प्रशांत सिंह, अंकिता मिश्रा, माधुुरी देवी, धर्मेंद्र प्रताप सिंह, विवेक विक्रम सिंह, पीयूष रंजन मिश्र आदि मौजूद रहे।