बहराइच। विशेश्वरगंज इलाके की ग्राम पंचायत लक्खारामपुर के छत्तरपुरवा गांव में रविवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। पानी भरने गए 12 वर्षीय रामतेज यादव की हैंडपंप में उतरे करंट की चपेट में आकर मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि जैसे ही रामतेज ने हैंडपंप का हैंडल पकड़ा, उसे करंट लग गया। घटना की सूचना पर बिजली विभाग के अधिकारी और पुलिस टीम मौके पर पहुंची।