मोतीपुर(बहराइच)। मिहींपुरवा ब्लाॅक कोऑर्डिनेटर के पद पर नौकरी लगवाने के नाम पर चार युवकों से ठग ने हजारों रुपये हड़प लिए। पीड़ितों की शिकायत पर मोतीपुर पुलिस ने आरोपी पर धोखाधड़ी की धारा में एफआईआर दर्ज की।
मोतीपुर थाना के पुरैना भवानी बक्श निवासी धर्मपाल निषाद ने बताया वह अपने दोस्तों खुशीराम निषाद, राजेश कुमार और लवकुश के साथ बाहर रहकर मजदूरी करते थे। बीते दिनों रेलेवे क्राॅसिंग मिहींपुरवा मोतीपुर निवासी अमित गौड़ मिले और मिहींपुरवा ब्लाॅक में नौकरी के कुछ पद कोऑर्डिनेटर के खाली होन की बात करते हुए कुछ रुपये देने पर नौकरी लगवाने की बात बताई। उसके झांसे में आकर उन्होंने और उनके सहयोगियों ने उसे कुल 91 हजार रुपये का ट्रांजक्शन कर दिया। कुछ समय बीतने पर संपर्क किया तो न तो नौकरी मिलने और न ही रुपये लौटाने की बोलते हुए धमकी दी।