चरदा। सीएचसी चरदा के अधीक्षक डॉ. थानेदार ने अवैध अस्पताल और मेडिकल स्टोर के संचालन को लेकर फोन पर रुपये की पेशकश किए जाने व मना करने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। उन्होंने मामले की सूचना रुपईडीहा थाना पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की है। अधीक्षक के अनुसार बृहस्पतिवार शाम करीब सात बजे उनके मोबाइल पर एक व्यक्ति का फोन आया। कॉल करने वाले ने अवैध अस्पताल व मेडिकल स्टोर के संचालन के संबंध में रुपये देने की पेशकश की। प्रस्ताव ठुकराने पर उसने धमकी दी। सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।