फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: 53 लाख से संवरेगा चरदा-मदनगरा मार्ग

Thu, 23 Nov 2023 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। नानपारा विधानसभा में नवाबगंज विकासखंड के चरदा- मदनगरा मार्ग को जल्द संवारा जाएगा। लोक निर्माण विभाग की ओर से निविदा निकाली गई है। जल्द निर्माण कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन

नवाबगंज विकासखंड में चरदा से मदनगरा जाने वाला संपर्क मार्ग लगभग चार साल से खस्ताहाल था। जिसके चलते आए दिन राहगीर गिरकर चोटिल हो रहे थे। ग्रामीण सुभाष आर्या, कैलाश, राममनोहर, नान्हे आर्या आदि ने बताया कि मार्ग निर्माण न होने से बाइक सवार गिरकर घायल हो रहे थे। निर्माण की सूचना मिलने के बाद से ग्रामीणों में खुशी है।
अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड प्रदीप कुमार ने बताया कि 53 लाख से होने से वाले पुनर्निमाण कार्य के लिए निविदा निकाली गई है। निविदा का कार्य पूरा होने के बाद जल्द ही निर्माण कार्य शुरू करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें