फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: ट्रेन पर चढ़कर पकड़ ली हाईटेंशन लाइन, बुरी तरह झुलसा

Tue, 04 Apr 2023 11:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
जरवलरोड (बहराइच)। झांसी से गोरखपुर जा रही लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस ट्रेन मंगलवार को सुबह जरवलरोड रेलवे स्टेशन के कुछ किलोमीटर दूर सिग्नल न मिलने से रुक गई। तभी एक युवक ट्रेन के इंजन पर चढ़ गया और ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन को पकड़ लिया। लाइन पकड़ते ही यात्री झुलसकर गिर पड़ा। सूचना पाकर पहुंची जीआरपी गंभीर रूप से झुलसे यात्री को सीएचसी पहुंचाया। जहां से उसे मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया गया। घायल यात्री की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस के अनुसार महराजगंज जिले के निवासी यात्री के जेब से झांसी से गोरखपुर का टिकट मिला है। मंगलवार सुबह लगभग 8.10 बजे झांसी से गोरखपुर जा रही लोकमान्य तिलक जरवलरोड से लगभग चार किलोमीटर आगे जतौरा मिश्रनपुरवा के निकट पहुंची। सिग्नल न मिलने के कारण पायलट ने ट्रेन रोक दिया। इसी दौरान एक यात्री पायलट के पीछे इंजन के ऊपर चढ़ गया और हाईटेंशन लाइन को पकड़ लिया। लाइन को पकड़ते ही युवक जलने लगा और गिर पड़ा। प्रभारी निरीक्षक जरवल रोड राजेश सिंह ने बताया कि यात्री की पहचान महराजगंज जिले के थाना गुगली के ग्राम पंचायत बिशनपुर निवासी पृथ्वी (40) पुत्र चंद्रिका प्रसाद के रूप में हुई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें