फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: जुलूस में फलिस्तीन का झंडा फहराने पर केस दर्ज

Wed, 18 Sep 2024 03:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
जरवलरोड(बहराइच)। जरवल कस्बा में सोमवार को बारावफात का जुलूस निकाला गया था। जुलूस में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने फलिस्तीन का झंडा हाथ में लेकर उसे फहराया था। इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। पुलिस ने इसी वीडियो का संज्ञान लेते हुए अज्ञात लोगों के खिलाफ संबंधित धारा में केस दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि कई युवा हाथ में फलिस्तीन का झंडा लेकर लखनऊ मार्ग पर टहलते हुए निकले थे और नारे लगाए थे। थानाध्यक्ष बृज प्रसाद ने बताया कि वायरल वीडियो को संज्ञान में लेकर मामले की जांच करवाई गई। उसी आधार पर अज्ञात लोगों के ऊपर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें