फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: 31 लाख के घोटाले के आरोपी पूर्व बैंक प्रबंधक पर केस

Wed, 16 Aug 2023 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षिका की मृत्यु के बाद खुद को नॉमिनी बताकर खाते से निकली रकम
विज्ञापन

क्षेत्रीय प्रबंधक की तहरीर पर थाना राम गांव में जालसाजी का मुकदमा दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
बहराइच। आर्यावर्त बैंक की बनवारी गोपालपुर शाखा में 31 लाख 54 हजार 471 रुपये के घोटाले का मामला सामने आया है। क्षेत्रीय प्रबंधक दीपक गुप्ता की तहरीर पर थाना रामगांव में तत्कालीन शाखा प्रबंधक अब्दुल मतीन खां के विरुद्ध जालसाजी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस जांच कर रही है।
थाना राम गांव में दी गई तहरीर में आर्यावर्त बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक की ओर से कहा गया है कि मोहल्ला नजीरपुरा निवासी जावेद इम्तियाज ने शिकायत की कि दो साल पहले उनकी मौसी सालिहा खातून के खाते से तत्कालीन शाखा प्रबंधक अब्दुल मतीन खां ने खुद को नामिनी बताकर 31 लाख 54 हजार 471 रुपए की धनराशि निकाल ली थी।
विज्ञापन

इस शिकायत के आधार पर 14 दिसंबर 2021 को जांच अधिकारी नियुक्त कर जांच रिपोर्ट मांगी गई। जांच अधिकारी की रिपोर्ट में कहा गया कि सलिहा खातून कन्या मसूदिया विद्यालय बड़ीहाट में अध्यापिका थीं। उनका खाता स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में था। इस बैंक में उनका खाता निशानी अंगूठे के आधार पर वर्ष 2016 में खुलवाया गया, जबकि अध्यापिका होने के नाते वह हस्ताक्षर करती थीं। इस पर अब्दुल मतीन ने बताया कि उनको पैरालिसिस था।
विज्ञापन

जांच के दौरान यह भी पता चला कि सलेहा खातून की मौत 5 जून 2018 को हो गई। आरोपी ने स्वयं को अध्यापिका सलिहा खातून का नॉमिनी बताया और बैंक अधिकारी होने के नाते बैंक की ओर से सभी दिशा निर्देशों तथा नियमों को दरकिनार कर गबन किया गया। एसओ रामगांव अमितेंद्र सिंह का कहना है कि पुलिस ने मामले में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें