फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: कीचड़ में फंसी कार, ऑटो से पीड़ित के घर पहुंचे एसडीएम

विज्ञापन
खैरनियाटेपरा गांव में ऑटो से राहत सहायता देने पहुंचे एसडीएम।
विज्ञापन
बहराइच। महसी के खैरनिया टेपरा गांव में शनिवार शाम कच्ची दीवार गिरने से छह वर्षीय बालक शोभित की मौत हो गई। रविवार को पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे एसडीएम राजेश अग्रवाल की सरकारी कार रास्ते में जलभराव और कीचड़ में फंस गई। काफी प्रयास के बाद भी कार नहीं निकल सकी। इस पर एसडीएम ने कर्मियों की मदद से वाहन में लदा खाद्यान्न ऑटो में रखवाया और उसी से मृतक के घर पहुंचे। क्षेत्र निवासी झब्बू के घर की कच्ची दीवार गिरने से मलबे में दबकर शोभित की मौत हुई थी। परिजनों ने थाने में सूचना देकर पोस्टमार्टम के लिए प्रार्थना पत्र दिया था। एसडीएम ने परिवार को 50 किलोग्राम चावल समेत अन्य खाद्य सामग्री दी और जल्द आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कानूनगो व राजस्व टीम को 24 घंटे में नुकसान का सर्वे कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें