चरसंडा माफी के पास जलती कार। -संवाद
मटेरा। नानपारा-बहराइच हाईवे पर चरसंडा माफी गांव के समीप अचानक एक कार में आग लग गई। गांव के लोगों ने मौके पर पहुंचकर कार में बैठे लोगों को किसी प्रकार निकाला, जिससे लोगों की जान बच सकी। ग्रामीणों की सूचना पर मटेरा चौराहा चौकी प्रभारी गोपाल तिवारी ने अग्निशमन दस्ता बुलाकर आग पर काबू पाया। इस दौरान हाईवे पर वाहनों का लंबी कतार लग गई, जिससे काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।