फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: आठ सीएचसी में हो सकेगी कैंसर की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। जिले के आठ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में अब मरीजों को कैंसर समेत लगभग 150 गंभीर बीमारियों की जांच की सुविधा मिलेगी। यहां लैब निर्माण के लिए करीब छह करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। चिह्नित सीएचसी में शीघ्र ही भवन निर्माण कराकर आधुनिक जांच मशीनें स्थापित की जाएंगी। डीएचईआईओ बृजेश सिंह ने बताया कि पहले चरण में आठ सीएचसी पर ब्लॉक पब्लिक हेल्थ लैब स्थापित करने का निर्णय लिया गया है। एक लैब के भवन निर्माण पर लगभग 74 लाख रुपये खर्च होंगे। इसके लिए भूमि चिह्नित कर ली गई है।उन्होंने कहा कि इन लैब की स्थापना से कैंसर सहित अन्य गंभीर बीमारियों का समय रहते पता चल सकेगा। इस पहल का मुख्य उद्देश्य मरीजों को अनावश्यक दौड़भाग से बचाना और कम खर्च में जांच की सुविधा उपलब्ध कराना है। लैब निर्माण के बाद यहां विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती भी की जाएगी, जिससे मरीजों को गंभीर बीमारियों की जांच की सुविधा स्थानीय स्तर पर ही मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें