फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: बिजली बकाएदारों के खिलाफ अक्तूबर माह में चलेगा अभियान

Mon, 30 Sep 2024 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
तीन माह से अधिक बकाएदारों पर गिरेगी गाज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बहराइच। बिजली विभाग की ओर से अक्तूबर माह में बिजली बकायेदारों के खिलाफ अभियान का आरंभ करेगी। विभागीय अधिकारियों की मानें, तो अभियान के दौरान तीन माह से अधिक बकायेदार उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन को मौके पर काट दिया जाएगा।
विज्ञापन

एक्सईएन शैलेंद्र कुमार ने बताया कि विभाग की ओरे एक अक्तूबर से बकायेदारों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। अभियान पूरे अक्तूबर माह तक चलेगा। उन्होंने बताया कि इसकी तैयारी कर ली गई है। शहर में सभी उपकेंद्रों के एसडीओ की निगरानी व अवर अभियंताओं की अगुवाई मे विभाग की टीम अभियान चलाएगी। एक्सईएन कुमार ने बताया कि अभियान के तहत जिन उपभोक्ताओं का तीन माह की बकाएदारी है या पांच हजार से अधिक की बकाया राशि है। ऐसे उपभोक्ताओं के कनेक्शन को विच्छेदन कर दिया जाएगा। उन्होंने उपभोक्ताओं से विद्युत विच्छेदन व आरसी की कार्रवाई से बचने के लिए अपने नजदीकी उपकेंद्र पर पहुंचकर बकाया धनराशि जमा कर रसीद प्राप्त कर लें। उपकेंद्रों पर सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक बकाया बिल जमा करने की व्यवस्था बनाई है। इसके अलावा अवकाश के दिनों में भी कैश कलेक्शन काउंटर खुले रहेंगे। उपभोक्ता आनलाइन भी अपने बिल का भुगतान कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें