बहराइच। दिनभर की थकान के बाद मनोरंजन के माध्यम से थकान दूर करने वाले उपभोक्ताओं के लिए अब मनोरंजन भी महंगा होने वाला है। कारण ट्राई द्वारा चैनलों के पैक में बेतहाशा वृद्धि करने का बताया जा रहा है।
ट्राई द्वारा पैक में बढ़ोत्तरी के बाद ब्रॉडकॉस्ट द्वारा विभिन्न चैनलों का संचालन बंद कर दिया गया है। इससे उपभोक्ता काफी निराश व गुस्से में हैं।
देश की जनता पहले से ही भीषण महंगाई की आग में झुलस रहा है।
बिजली से लेकर रोडवेज का सफर मंहगा हो गया है। जनता इस महंगाई के दौर में अपने रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाले सामानों में कटौती कर किसी तरह अपना व अपने परिवार का जीवन यापन व्यतीत कर रहें हैं।
अब महंगाई के बीच मनोरंजन भी काफी मंहगा होने वाला है। ट्राई की ओर से चैनलों के टैक्स में 30 फीसदी तक वृद्धि कर दी गई है। वृद्धि होने के बाद 310 का पैक चार सौ और 390 का पैक पांच सौ तक बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। वृद्धि होने के बाद से ही ब्रॉडकॉस्टरों ने अपने-अपने चैनलों का संचालन पर दो दिनों से बंद कर दिया है।
चैनल बंद होने से जिले में करीब सात हजार से अधिक उपभोक्ता परेशान है। अगर ट्राई द्वारा अपने निर्णय को वापस नहीं लिया जाता है, तो अब गरीब व मध्यम वर्ग के लोगों के बीच मनोरंजन का भी साधन दूर हो जाएगा। हालांकि टैक्स वृद्धि के खिलाफ केबल संचालक आंदोलित हैं। सभी ने सरकार से मामले में हस्तक्षेप कर निर्णय को वापस लेने की मांग की है।