नानपारा/शिवपुर। बरदहा गांव निवासी मुकेश (25) नानपारा बाजार में बिसातखाने की दुकान लगाकर परिवार का पालन-पोषण करते थे। लोहे की पाइप खरीदने के लिए शुक्रवार शाम वह इंडियन बैंक के पास एक दुकान पर गए थे। पाइप लेकर जैसे ही वह बाहर निकले, तभी ऊपर से गुजरी एचटी लाइन की चपेट में आ गए। करंट लगते ही वह जमीन पर गिर पड़े। आसपास के दुकानदारों ने उन्हें तत्काल सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता अनुभव कुमार ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।