फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: रूट डायवर्जन के बाद भी नहीं बढ़ेगा बसों का किराया

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। संजय सेतु पुल पर मरम्मत कार्य के चलते रूट डायवर्जन के बाद भी राजधानी लखनऊ जाने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। रोडवेज प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि वाया सीतापुर बसों का संचालन किया जाएगा, लेकिन किराये में किसी तरह की कोई वृद्धि नहीं की जाएगी। यात्री वर्तमान किराये पर ही सफर कर सकेंगे। दरअसल, जरवलरोड स्थित संजय सेतु के जर्जर होने के कारण इस पर भारी वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद किया जा रहा है। पुल बंद होने के बाद रोडवेज प्रशासन ने वैकल्पिक व्यवस्था के तहत बहराइच से लखनऊ, कानपुर समेत अन्य शहरों के लिए बसों को चहलारीघाट पुल से सीतापुर होते हुए भेजने की योजना बनाई है। एआरएम ज्ञानचंद ने बताया कि बाराबंकी होते हुए लखनऊ की दूरी करीब 132 किलोमीटर है, जबकि वाया सीतापुर यह दूरी लगभग 134 किलोमीटर हो जाती है। महज दो किलोमीटर के अंतर को देखते हुए किराये में कोई बदलाव नहीं किया गया है। उन्होंने बताया कि फिलहाल आधिकारिक आदेश का इंतजार है, लेकिन 16 अप्रैल से नई व्यवस्था लागू होने की पूरी संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें