गदामार गांव के पास सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त डंपर।
- फोटो : गदामार गांव के पास सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त डंपर।
महसी। हरदी थाना के गदामार गांव के समीप बृहस्पतिवार को निजी बस व डंपर की भिड़ंत में दोनों के चालक घायल हो गए। दोंनों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। बहराइच-सीतापुर मार्ग पर बृहस्पतिवार दोपहर निजी बस सीतापुर की ओर से बहराइच आ रही थी, जबकि डंपर बहराइच से सीतापुर की ओर जा रहा था। गदामार गांव के पास दोनों में भिड़ंत हो गई। हादसे में बस चालक लखनऊ निवासी रामबहादुर सिंह (60) और उन्नाव निवासी डंपर चालक रितेश (25) घायल हो गए। दुर्घटना के चलते बहराइच-सीतापुर मार्ग पर करीब एक घंटे तक लंबा जाम लगा रहा। पुलिसकर्मियों ने क्षतिग्रस्त वाहनों को मुख्य मार्ग से हटवाकर यातायात सुचारु कराया। दोनों घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी रमपुरवा भिजवाया। वहां, प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।