फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: नाली के विवाद में चली गोली, युवक घायल

Fri, 23 Jun 2023 10:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
कैसरगंज (बहराइच)। नाली से पानी निकालने के विवाद को लेकर कैसरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम कोनारी में गोली चलने से एक युवक घायल हो गया। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


ग्राम कोनारी निवासी मोहम्मद अमान व शहजादे के बीच नाली के पानी को निकालने को लेकर शुक्रवार को आपस में विवाद हो गया। अमान ने जब नाली पाटने का विरोध किया तो विपक्षी शहजादे मारपीट पर उतारू हो गए। पीड़ित अमान का आरोप है कि विपक्षी शहजादे अपने घर से तमंचा लेकर जान से मारने की नियत से आए और फायर कर दिया। पहली गोली सीने के पास से गुजर गई। विपक्षी ने दूसरा फायर किया जो अमान के दाहिने हाथ पर लगा। तीसरा फायर भी किया लेकिन वह भी उससे बच निकला।

अमान ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। शहजादे ने उसका पीछा भी किया लेकिन गांव के लोगों के एकत्रित हो जाने पर वह मौके से भाग निकला। प्रभारी निरीक्षक राजनाथ सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें