फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: महसी बाजार और राजी चौराहे के अतिक्रमण पर चला बुलडोजर

Wed, 16 Aug 2023 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
महसी में जेसीबी द्वारा हटाया जा रहा अतिक्रमण व जमा भीड़।
विज्ञापन
- लोक निर्माण विभाग की कार्रवाई से मची अफरातफरी
विज्ञापन

- अभियान के दौरान लोगों ने लगाया पक्षपात का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
महसी/खैरीघाट(बहराइच)। तहसील महसी के महसी बाजार व राजी चौराहा पर सड़कों के किनारे किए गए अवैध अतिक्रमण पर बुधवार को बुलडोजर चलाया गया। बुलडोजर के साथ पहुंचे लोक निर्माण विभाग व तहसील प्रशासन के अधिकारियों ने सड़क के दोनों तरफ अवैध अतिक्रमण हटवाया। इस दौरान कस्बे में अफरातफरी का माहौल रहा। वहीं कई लोगों ने पक्षपात का भी आरोप लगाया।

महसी बाजार व राजी चौराहा के पास सड़कों के किनारे अवैध रूप से किए गए अतिक्रमण को लेकर कुछ दिन पूर्व एसडीएम की ओर से लाउडस्पीकर से एनाउंस करवाया गया था। इस पर भी अतिक्रमण न हटाने पर बुधवार को लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता पंकज सिंह व उपजिलाधिकारी महसी राकेश कुमार मौर्य के नेतृत्व में बुलडोजर के साथ टीम बाजार पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान सड़क के बीच ने नाप कर सड़क के दोनों तरफ से अतिक्रमण हटाया गया। एसडीएम राकेश मौर्य ने बताया कि शासनादेश के अनुपालन में सभी को पहले अतिक्रमण हटाने की सूचना दी गई थी। अतिक्रमण न हटाने पर पुलिस की मौजूदगी में अस्थाई अतिक्रमण हटवाया गया है। साथ ही स्थाई अतिक्रमण के लिए नोटिस जारी की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें