फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: खलिहान की जमीन पर हो रहे अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

Tue, 09 May 2023 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
रुपईडीहा (बहराइच)। थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रुपईडीहा के सामने खलिहान की खाली पड़ी जमीन पर अवैध निर्माण हो रहा था। शिकायत पर मंगलवार को एसडीएम नानपारा ने बुलडोजर के साथ पहुंच कर निर्माण ढहवा दिया। राजस्व व पुलिस की इस कार्रवाई से ग्रामीणों में हड़कंप रहा।
विज्ञापन


रुपईडीहा थाना क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय के सामने ग्राम समाज की खाली जमीन है। राजस्व अभिलेखों में गाटा संख्या 498 की जमीन पर खलिहान दर्ज है। गांव निवासी राम ने एक हेक्टेयर के खलिहान में से छह बिस्वां पर अवैध निर्माण शुरू करवा दिया था। भूमि पर पिलर और दीवार भी बन गई। ग्रामीणों ने एसडीएम नानपारा अजीत परेश से शिकायत की। मंगलवार को वह लेखपाल शिवकुमार, उपनिरीक्षक शिवम त्रिपाठी के साथ बुलडोजर लेकर पहुंचे और अवैध निर्माण ढहवा दिया गया। उन्होंने आरोपी को दोबार निर्माण न करवाने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें