फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: चलती बस पर मारी ईंट, कांच लगने से महिला यात्री जख्मी

Sat, 03 Jun 2023 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज(बहराइच)। थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात अज्ञात लोगों ने चलती बस पर ईंट चला दी। ईंट लगने से बस का शीशा टूट गया और बिखरे कांच से एक महिला यात्री घायल हो गई। घटना के बाद बस चालक ने नानपारा कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ तहरीर देकर कार्यवाई की मांग की है।
विज्ञापन


नानपारा से नवाबगंज के बीच चलने वाली निजी बस शुक्रवार की रात सवारियों को बैठा कर नवाबगंज के निकली थी। इसी दौरान नवाबगंज थाना क्षेत्र के पंडोहिया गांव के पास अज्ञात लोगों ने बस पर ईंट से हमला कर दिया। हालांकि इस दौरान एक ही ईंट बस पर लगी। ईंट लगने से बस का शीशा टूट गया और बस में सवार नवाबगंज थाना क्षेत्र निवासी हसीना (30) कांच चुभने से जख्मी हो गई। उसे निजी चिकित्सक के यहां इलाज के लिए ले जाया गया।
बस चालक शोएब ने बताया कि नानपारा बस अड्डे पर एक ई-रिक्शा चालक से कहा सुनी हुई थी। ऐसे में आशंका है, कि उसी के इशारे पर बस पर ईंट चलाई गई है। चालक ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ कोतवाली नानपारा में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें