फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: चारा काटने जा रहे बालक की तालाब में डूबने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बौंडी। मझगवां गांव में बुधवार को मवेशियों के लिए चारा काटने जा रहे 12 वर्षीय बालक की तालाब में डूबने से मौत हो गई। सचिन पाल (12) अपने छोटे भाई विपिन (10) के साथ खेत की ओर जा रहा था। गांव के बाहर तालाब के पास पैर फिसलने से वह पानी में गिर गया। तालाब में अधिक पानी होने के कारण सचिन डूब गया। विपिन ने घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। सचिन के पिता प्रमोद पाल ग्रामीणों के साथ तालाब किनारे पहुंचे। ग्रामीणों ने करीब एक घंटे की तलाश के बाद सचिन का शव बाहर निकाला। ग्राम प्रधान जगदीश प्रसाद की सूचना पर थाना प्रभारी संजीव वर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस क्षेत्राधिकारी पवन कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें