फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: तालाब में डूबकर बालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फखरपुर। झपणवा घाट स्थित तालाब में मंगलवार शाम नहाने गए नौ वर्षीय बालक की डूबने से मौत हो गई। बाराबंकी के रामनगर थाना क्षेत्र के गणेशपुर निवासी सत्यम पासवान (9) कुछ दिन पहले फखरपुर के बिबियापारा निवासी अपने मामा सिकंदर के घर आया था। मंगलवार शाम करीब पांच बजे वह गांव के बच्चों के साथ तालाब में नहाने गया था। नहाते समय गहरे पानी में डूबने लगा। शोर सुनकर साथ मौजूद बच्चों ने परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से उसे बाहर निकाला और सीएचसी फखरपुर ले गए। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी रामकुमार राजभर ने बताया कि परिजनों ने पोस्टमार्टम के लिए प्रार्थना पत्र दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें