फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: ट्रैक्टर की चपेट में आकर बालक की मौत

Sun, 19 Jul 2026 12:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
मटेरा। नवाबगंज निवासी शहाबुद्दीन शनिवार को बाइक से पत्नी व दो बेटों के साथ राजापुर स्थित अपनी ससुराल जा रहे थे। कोरियनपुरवा नहर के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर से उनकी बाइक में टक्कर लग गई। हादसे में सभी बाइक सवार घायल हो गए। बाइक सवार अब्दुल राजा (9) की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था। थाना प्रभारी मटेरा हरिकेश सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर को कब्जे में लेते हुए चालक नदीम खान को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें