बहराइच। मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय, बलरामपुर के तत्वावधान में महिला पीजी कॉलेज द्वारा अंतरमहाविद्यालयीय बॉक्सिंग (महिला एवं पुरुष) खेल प्रतियोगिता 9 अक्तूबर को होगी। कॉलेज की प्राचार्या प्रोफेसर प्रिया मुखर्जी ने बताया कि आयोजन की तैयारियां तेज कर दी गई। प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय से सम्बद्ध सभी महाविद्यालयों की महिला एवं पुरुष बॉक्सिंग टीमों/खिलाड़ियों को इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने हेतु सहर्ष आमंत्रित किया जाता है।