बहराइच के तहसील सदर में भारतीय किसान यूनियन के धरने के दौरान पदाधिकारियों से वार्ता करते अधिक
बहराइच। भारतीय किसान यूनियन के दो गुटों ने शुक्रवार को जिला व ब्लॉक मुख्यालयों पर धरना देकर ज्ञापन सौंपे। उन्होंने किसानों की समस्याओं के निराकरण की मांग उठाई। भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक की तहसील सदर इकाई ने बृजेश कुमार पाठक के नेतृत्व में धरना दिया। तहसीलदार न्यायिक ने ज्ञापन लेकर समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया, जिसके बाद धरना स्थगित हुआ। पाठक ने समाधान न होने पर फिर प्रदर्शन की चेतावनी दी। जिलाध्यक्ष प्रमोद तिवारी और जिला सचिव राम गोपाल प्रजापति भी उपस्थित रहे। हुजूरपुर में किसान यूनियन टिकैत ने बीडीओ को मांग पत्र सौंपा। ब्लॉक अध्यक्ष किशनलाल वर्मा ने गन्ने का समर्थन मूल्य कम से कम 600 रुपये करने की मांग की। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में शाम 5 बजे से सुबह 6 बजे तक कटौती मुक्त विद्युत आपूर्ति और टूटी सड़कों की मरम्मत की भी मांग की। बैठक की अध्यक्षता संतलाल वर्मा ने की।