पयागपुर (बहराइच)। बहराइच -गोंडा मार्ग पर सोमवार शाम एक तेज रफ्तार बोलेरो ने सड़क पार कर रही बुजुर्ग महिला को रौंद दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
पयागपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सोहरियावा के मजरा इंद्रापुर निवासी जनकलली (60) सोमवार शाम गांव के पास बहराइच - गोंडा हाइवे पर कर रही थी। तभी गोंडा की ओर से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने उन्हें रौंद दिया। इससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। चालक हादसे के बाद फरार हो गया। ग्रामीणों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी।
थानाध्यक्ष श्याम देव चौधरी ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।