फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहराइच: बुजुर्ग महिला को बोलेरो ने कुचला, 20 मीटर तक घिसटती रही, मौत

Wed, 15 Feb 2023 11:01 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
रिसिया(बहराइच)। एक तेज रफ्तार बोलेरो ने घर के बाहर आग ताप रही बुजुर्ग महिला को रौंद दिया। महिला बोलेरो के अगले हिस्से में फंस कर 20 मीटर तक घिसटती रही लेकिन ड्राइवर ने गाड़ी नहीं रोकी। आखिरकार महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के दौरान नंबर प्लेट घटनास्थल पर ही टूट कर गिर गई। इसी को कब्जे में लेकर पुलिस जांच में जुटी है।रिसिया थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत डिहवा निवासी कोयली (70) बुधवार की सुबह परिजनों के साथ घर के बाहर आग ताप रही थी। इसी दौरान गांव से गुजरे नर्सिंगडीहा-कटीलिया मार्ग से जा रही एक तेज रफ्तार बोलेरो ने कोयली को रौंद दिया। वृद्धा बोलेरो के अगले हिस्से में फंस कर 20 मीटर दूर घिसटती रही लेकिन चालक ने वाहन नहीं रोका। बोलेरो की नंबर प्लेट टूटने के बाद कोयली छिटककर दूर गिरी और चालक वाहन समेत भाग गया। हादसे में कोयली की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मौके पर पहुंचे ग्राम प्रधान गुलाम अहमद व अन्य ग्रामीणों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद दलबल के साथ पहुंचे थाना प्रभारी शमशेर बहादुर सिंह ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि मौके पर मिले नंबर प्लेट को कब्जे में लिया गया है। अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरूकी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें