फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: फंदे से लटके मिले दो युवकों के शव

विज्ञापन
पिपरा कमाल में युवक का फंदे से लटकता शव मिलने के बाद जमा भीड़। - फोटो : पिपरा कमाल में युवक का फंदे से लटकता शव मिलने के बाद जमा भीड़।
विज्ञापन
बहराइच/पयागपुर। पिपरा कमाल और रानीपुर गांव में रविवार को दो युवकों के शव फंदे से लटके मिले। पयागपुर के पिपरा कमाल गांव निवासी बृजेश (18) ने रविवार दोपहर अपने घर की दूसरी मंजिल पर फंदा लगा लिया। परिजनों की सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने शव को फंदे से उतरवाया। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया। थाना प्रभारी दीपक सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद घटना का कारण पता चलेगा। उधर, रानीपुर के भभ्भरपुर निवासी वीरन (32) ने भी रविवार को अज्ञात कारणों से फंदा लगा लिया। मृतक के पिता रामरसीले ने बताया कि घटना की जानकारी पुलिस को दी गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें