फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: बोर्ड परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने के निर्देश

Tue, 20 Feb 2024 12:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। यूपी बोर्ड की 22 फरवरी से शुरू होने वाली परीक्षा तैयारियों को लेकर आयोजित एक बैठक में सोमवार को डीएम व एसपी ने संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। बताया कि परीक्षा सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में कराई जाएगी। परीक्षा केंद्रों के गेट पर पुलिस का कड़ा पहरा रहेगा। जिले में 114 केंद्र पर हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के 65056 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के प्रेक्षागृह में हुई बैठक डीएम मोनिका रानी ने केंद्र व्यवस्थापक, वाह्य केंद्र व्यवस्थापक के साथ जोन, सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेट को नकलविहीन परीक्षा कराने के निर्देश दिए। कहा कि परीक्षा केंद्रों पर स्थापित कंट्रोल रूम में सीसीटीवी कैमरों को चालू रखने की व्यवस्था करें। केंद्रों पर परीक्षार्थियों के बैठने, पार्किंग, पेयजल, प्रकाश, शौचालय आदि की व्यवस्था समय से करने के निर्देश दिए।
एसपी वृंदा शुक्ला ने केंद्र व्यवस्थापकों को केंद्र की चहारदीवारी, खिड़की, दरवाजे इत्यादि दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। कहा कि शान्तिपूर्ण माहौल में नकल विहीन परीक्षा सम्पन्न कराने के पुलिस की ओर से हर संभव सहयोग किया जायेगा। इस दौरान नोडल अधिकारी सीआरओ देवेन्द्र पाल सिंह, डीआईओएस नरेद्र देव, सभी एसडीएम व अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें