बहराइच। फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन हड़पने और धन उगाही के मामले में कोतवाली देहात पुलिस ने एक आरोपी को बुधवार को गिरफ्तार किया। पकड़ा गया आारोपी भाजपा नेता भी बताया जा रहा है। अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि 6 अगस्त 2025 को एक प्राथमिकी कोतवाली देहात में दर्ज हुई थी, पीड़िता छावनी बाजार निवासी ऊषा देवी ने आरोप लगाया था कि शहर के मोहल्ला अटकोनवा निवासी पवन कुमार जायसवाल ने फर्जी इकरारनामा बनवाकर जमीन न बेचने की धमकी दी और अनुचित धन की मांग की। पुलिस ने जांच के बाद बुधवार को आरोपी को अटकोनवा मोहल्ला से गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया आरोपी भाजपा नेता भी बताया जा रहा है। इस मामले में भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश पांडेय ने बताया कि पवन जायसवाल किसी जिम्मेदार पद पर नहीं हैं, लेकिन संगठन में सक्रिय रहते हैं। (संवाद)