रानीपुर (बहराइच)। हुजूरपुर-बहराइच मार्ग पर रानीपुरवा के पास अचानक खेत से निकले वनरोज की टक्कर बाइक सवार से हो गई। मौके पर ही वनरोज की मौत हो गई, जबकि युवक ने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
देहात कोतवाली क्षेत्र के त्रिमुहानीघाट निवासी सुफियान (25) रविवार को अपनी बाइक से रानीपुर थाना क्षेत्र में रिश्तेदारी में जा रहा था। बताया जाता है कि जब वह हुजूरपुर-बहराइच मार्ग पर रानीपुरवा के पास पहुंचे तो अचानक गन्ने के खेत से निकले वनरोज से टक्कर हो गई।
टक्कर में वनरोज की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस की मदद से युवक को जिला अस्पताल भेजा। जहां पर युवक ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया।