कैसरगंज(बहराइच)। कैसरगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सराय कनहर में कुछ लोगों को जमीन दिखाने गए एक किसान को बाइक सवार दो बदमाश गोली मारकर फरार हो गए। मौके पर पंहुची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल किसान को सीएचसी पहुंचाया जहां से उसे ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया है। घटना के दौरान क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू की है।कोतवाली कैसरगंज के ऐनी हेतिंसी गांव निवासी रसीउद्दीन रसिया क्षेत्र के ग्राम सराय कनहर में कुछ लोगों को एक जमीन दिखने के लिए गए थे। इसी दौरान रास्ते में दो बाइक सवारों ने अचानक उन पर हमला करते हुए फायर झोंक दिया। गोली लगने से रसीउद्दीन गंभीर से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। गोली की आवास सुनकर आस-पास के ग्रामीणों ने मौके पर पंहुचकर घटना की सूचना क्षेत्र के ग्राम प्रधान समेत थाने की पुलिस को दी। कोतवाल दद्दन सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई होगी। बताया कि तीन पुलिस की टीमों को लगाकर जांच कराई जा रही है। शीघ्र ही गोली चलाने वाले गिरफ्त में होंगे।