फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, पति जख्मी

Mon, 27 Feb 2023 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
नवाबगंज में ट्रक से कुचलकर महिला की मौत के बाद जमा भीड़। -संवाद
विज्ञापन
बहराइच/नवाबगंज। नवाबगंज थाना क्षेत्र में रविवार की सुबह बाइक से जा रहे दंपती को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। बाइक चला रहे पति को हेलमेट लगाने की वजह से मामूली चोटें आई हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। नवाबगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत भंगहर निवासी उस्मान (27) रविवार की सुबह पत्नी नसीबुल(25) के साथ किसी कार्य के लिए बाइक से समतलिया जा रहे थे। इसी दौरान नूरी चौराहा- समतलिया लिंक मार्ग पर जमदान गांव में उनकी बाइक में पीछे से एक ट्रक ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक के पीछे बैठी नसीबुल की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। उस्मान को भी हल्की चोटें आई हैं।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हेलमेट की वजह से उस्मान को गंभीर चोटें नहीं आईं। मौत की सूचना पहुंचते ही घर में मातम मच गया। परिजनों ने बताया कि मृतका की अभी आठ माह पूर्व ही शादी हुई थी और दोनों एक विवाह समारोह में शामिल होने के लिए बनिहारी जा रहे थे।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी मिथिलेश कुमार राय ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। परिजनों की तहरीर पर चालक के खिलाफ मुकदमा लिखने की कार्रवाई चल रही है। चालक मौके से फरार हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें