फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: ठेले से टकराई बाइक, युवक की मौत, दूसरा गंभीर

विज्ञापन
केवलपुर मोड़ के पास सड़क हादसे में घायल असद।
विज्ञापन
चरदा/बाबागंज। नानपारा-रुपईडीहा मार्ग पर केवलपुर मोड़ के पास शुक्रवार शाम सड़क हादसे में नानपारा निवासी फरीद (22) की मौत हो गई, जबकि असद (21) गंभीर रूप से घायल है। दोनों बाइक से रुपईडीहा की ओर जा रहे थे, तभी उनकी तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे खड़े ठेले से टकरा गई। स्थानीय लोगों ने दोनों को सीएचसी चरदा पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने फरीद को मृत घोषित कर दिया और असद को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। थाना प्रभारी हरेंद्र मिश्रा ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें