फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: जाम से नहीं उबर पा रहा भिनगा

Wed, 10 Apr 2024 12:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। भिनगा नगर में बेतरतीब खड़े वाहन जाम की वजह बन रहे हैं। इससे जहां बाजार में मार्ग संकरे हो रहे हैं। वहीं अक्सर लोग हादसे का शिकार भी हो रहे हैं।
विज्ञापन

जिले के मार्ग व उनकी पटरिया अतिक्रमण की चपेट में हैं। गांव से लेकर नगर तक हर जगह अतिक्रमण है। पहले मार्ग की पटरियों पर दुकानदारों का कब्जा रहता था, अब मार्ग भी अछूते नहीं हैं। जहां ठेला, ई-रिक्शा सहित खरीदारी करने आने वाले ग्राहक अपने वाहन पार्क कर देते हैं। ऐसे में आवागमन की समस्या हो जाती है। सोमवार को पटरियों पर कब्जे के कारण भिनगा नगर के ईदगाह तिराहे के निकट मार्ग से गुजर रहे ट्रक ने मासूम को रौंद दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। सबसे खराब स्थिति दहाना तिराहे से जिला न्यायालय के गेट नंबर-दो तक, तहसील गेट के सामने व खलवा बाजार की है।
बढ़ रहे वाहन, सिकुड़ रहे मार्ग
जिले के मार्गों पर वाहनों की संख्या लगातार बढ़ रही है। वर्तमान में जिले में 2,026 टेंपो व 1,526 ई रिक्शा पंजीकृत हैं। यही स्थिति कार, मोटर साइकिल, ट्रैक्टर ट्राॅली व जीप आदि वाहनों की भी है। जिनकी लगातार बढ़ती संख्या से जाम की समस्या बढ़ रही है। इनके ज्यादातर चालक अपने वाहन मार्ग व पटरियों पर खड़े कर देते हैं। जिससे समस्या बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन



अतिक्रमण हटाने के लिए कई बार नगर पालिका व तहसील प्रशासन को निर्देश दिया जा चुका है। व्यापारियों को भी अतिक्रमण न करने की नसीहत दी गई है। इसके बाद भी यदि लोग नहीं मान रहे तो अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाया जाएगा। इस दौरान आने वाला खर्च व्यापारियों से वसूला जाएगा। - कृतिका शर्मा, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें