फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: भीम आर्मी ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन

विज्ञापन
बहराइच में कलेक्ट्रेट गेट पर प्रदर्शन कर रहे भीम आर्मी के कार्यक्रर्ताओं को रोखती पुलिस।
विज्ञापन
बहराइच। कलेक्ट्रेट स्थित धरनास्थल पर भीम आर्मी के धरने के तीसरे दिन बृहस्पतिवार को कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया और जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने ''जय भारत, जय संविधान'' के नारे लगाए। जिला संयोजक राधेश्याम पासवान ने अत्याचारों पर रोक व लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई मांगी। उन्होंने छत्तरपुर दीवानपुरवा गांव में 500 चौहान परिवारों के रास्ते को पक्का कर मुख्य मार्ग से जोड़ने की मांग की। कैसरगंज में चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ अभद्र टिप्पणी मामले में मुकदमा दर्ज कराने की भी मांग की गई। हुजूरपुर, विशेश्वरगंज और फखरपुर थाना क्षेत्रों से जुड़े मामलों में प्राथमिकी दर्ज करने की मांग भी शामिल थी। ज्ञापन में मंजू देवी के लापता बेटे नंदू की बरामदगी और रुपईडीहा थाने के मुकदमे में धाराएं बढ़ाने की मांग की गई। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि मांगें न मानी जाने पर आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें