बहराइच। त्योहारों में मिठाइयों की बढ़ती मांग के बीच एफएसएसएआई की व्यवस्था के तहत दुकानों पर मिठाइयों के निर्माण और बेस्ट बिफोर डेट लिखना अनिवार्य है। इससे ग्राहकों को मिठाइयों की ताजगी और सुरक्षित उपयोग की अवधि की जानकारी मिलेगी। शहर में अभी कुछ ही दुकानों पर इसका पालन हो रहा है। सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय डॉ. अमर सिंह ने बताया कि दिवाली समेत अन्य दिनों में भी निगरानी की जाएगी, ताकि एक्सपायरी डेट की मिठाइयां न बिकने पाएं।