फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: मां-बेटे पर मधुमक्खियों का हमला, बेटा गंभीर

विज्ञापन
मधुमक्खी के हमले में घायल अंकुल। - फोटो : मधुमक्खी के हमले में घायल अंकुल।
विज्ञापन
बहराइच। खेत देखने गई महिला और उसके बेटे पर मधुमक्खियों के झुंड ने सोमवार दोपहर में हमला कर दिया। दोनों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां बच्चे की हालत गंभीर बताई जा रही है। खैरीघाट थाना के शोभापुरवा गांव निवासी सुघरा (35) दोपहर में अपने दो वर्षीय बेटे अंकुल के साथ घर से कुछ दूरी पर स्थित खेत गई थीं। फसल देखते समय अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने मां-बेटे पर हमला कर दिया, जिससे दोनों बुरी तरह घायल हो गए। चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और धुआं कर मधुमक्खियों को भगाया। इसके बाद दोनों को सीएचसी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें