फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: बीडीओ ने लगाया अभद्रता का आरोप, मुकदमा दर्ज

Wed, 10 Apr 2024 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। हुजूरपुर की खंड विकास अधिकारी अनुभा श्रीवास्तव ने क्षेत्रीय युवक पर उनके साथ अभद्रता करने व सरकारी काम में बाधा डालने का आरोप लगाया है। बीडीओ की तहरीर पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


बीडीओ ने आरोप लगाया कि सोमवार को वह अपने कार्यालय में बैठी थीं। इस दौरान रामपुर निवासी बृज नरेश सिंह कार्यालय पर पहुंचे और उनके साथ अभद्रता की और अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते हुए धमकाया। इसके चलते कार्यालय में अफरातफरी की स्थिति बन गई। हुजूरपुर थाना प्रभारी दिलीप शुक्ला ने बताया कि बीडीओ की तहरीर पर सरकारी काम में बाधा पहुंचाने समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें