विशेश्वरगंज क्षेत्र में सांप पर हमला करता नेवला।
विशेश्वरगंज। इकौना-विश्वेश्वरगंज मार्ग पर ललित नगर के पास बुधवार को राहगीरों में उस समय कौतूहल मच गया, जब बीच सड़क एक नाग और नेलवे में भिड़ंत हो गई। दोनों में करीब 15 मिनट तक संघर्ष चलता रहा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नेवला तेजी से नाग पर हमला कर रहा था, जबकि नाग फन फैलाकर फुफकार मारते हुए बचाव करता रहा। इस जंग को देखने के लिए राहगीर और वाहन चालक सड़क पर रुक गए, जिससे कुछ देर यातायात भी प्रभावित रहा। कुछ लोगों ने घटना का वीडियो भी मोबाइल में कैद किया। काफी देर की भिड़ंत के बाद नेवला वहां से आगे बढ़ गया, जबकि नाग झाड़ियों की ओर चला गया। इसके बाद यातायात सामान्य हो गया।