फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: दो दिन बाद खुले बैंक, उमड़ी भीड़

Thu, 09 Mar 2023 10:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। दो दिन बंदी के बाद गुरुवार को बैंक खुले तो पैसे के लेनदेन करने के लिए वहां ग्राहकों की भीड़ उमड़ पड़ी। त्योहार के मौसम में दो दिन बैंक बंदी व एटीएम खाली होने से लोग पैसों के लिए परेशान थे। ऐसे में जहां बैंकर्स को लेन देन के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ी। वहीं बैंकों में जुटने वाली भीड़ को काबू में रखने के लिए सुरक्षा कर्मियों को भी कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। जिले के सभी बैंक शाखाओं में होली पर्व के कारण दो दिन तालाबंदी रही। सोमवार से ही जिले के सभी एटीएम खाली हो गए थे। मौजूदा समय मुस्लिम समुदाय के सहालग का दौर होने के कारण लोगों को दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति व मांगलिक आयोजनों को संपन्न कराने के लिए पैसे की दरकार थी। होली पर भी लोगों को पैसे की जरूरत थी। ऐसे में लोग पैसे के लिए परेशान थे। लोग गृह निर्माण सहित अन्य जरूरतों के लिए भी परेशान थे। जिनकी समस्या का समाधान होता नहीं दिख रहा था। ऐसे में गुरुवार तीसरे दिन बैंकों के ताले खुले। तो लोग पैसे के लिए बैंकों में सुबह से ही एकत्र हो गए। हर कोई जल्द से जल्द पैसा निकालने के लिए लोगों की परवाह किए बगैर अगली पंक्ति में खड़ा होने के लिए बेताब रहा। ऐसे में जहां बैंकर्स को लेनदेन करने में असुविधा हो रही थी। वहीं बीच में नेटवर्क बाधित होने के कारण लोगों को परेशानी भी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

ऐसे में लोग नोकझोंक भी करते दिखे। बैंक की सुरक्षा में तैनात कर्मियों के समझाने के बाद भी लोग मानने को तैयार नहीं हो रहे थे। ऐसे में पहुंचे पुलिस कर्मियों ने लोगों को कतारबद्ध कराया। लोगों की भीड़ के कारण बैंक के अंदर ही नहीं बाहर तक लोग कतार बद्ध नजर आए। यही स्थिति एटीएम की भी रही। जिले के लगभग सभी एटीएम में लोगों की भीड़ देखने को मिली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें