बहराइच। दुष्कर्म के एक अभियुक्त की जमानत याचिका सोमवार को विशेष न्यायाधीश पाक्सो वरुण मोहित निगम ने निरस्त कर दी है। विशेष लोक अभियोजक संतोष सिंह ने बताया कि बलरामपुर जिले के उतरौला क्षेत्र के गांधीनगर निवासी साहबान अली के विरुद्ध नवंबर 2023 में किशोरी से दुष्कर्म करने का केस रिसिया थाने में दर्ज किया गया था। सोमवार को अभियुक्त के अधिवक्ता द्वारा कोर्ट में जमानत याचिका प्रस्तुत की गई थी। विशेष न्यायाधीश ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद अभियुक्त के जमानत प्रार्थना पत्र को निरस्त कर दिया है।