फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: गैंगस्टर के चार अभियुक्तों की जमानत अर्जी खारिज

Sat, 15 Feb 2025 09:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। जरवलरोड थाने की पुलिस ने फरवरी 2025 में बाराबंकी के मोहम्मदपुर स्थित ग्राम मझरा निवासी मंगल व मोहम्मदपुर खाला के गोवा गांव निवासी प्रवेश के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया था। वहीं विशेश्वरगंज थाने की पुलिस ने भी फरवरी 2025 में बंजारन डेरा बनकट गांव निवासी नजीर उर्फ नाजिर व लड्डन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। शनिवार को अभियुक्तों के अधिवक्ताओं की ओर से विशेष न्यायाधीश गैंगस्टर अनिल कुमार बारह की कोर्ट में जमानत याचिका प्रस्तुत की गई थी। कोर्ट ने दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद अभियुक्तों की जमानत याचिका निरस्त कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें