फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विहिप ने पश्चिम बंगाल सरकार पर लगाया हिंसा करवाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञापन में विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों ने कहा कि पश्चिम बंगाल मेें विधानसभा चुनाव होने के परिणाम घोषित होने के बाद सत्तारूढ़ दल टीएमसी के समर्थक जिहादियों के साथ मिलकर लगातार हिंसा का खेल रहें हैं। बगाल का प्रशासन सब कुछ जानकर मौन धारण किए हुए है। प्रशासन की ओर से उपद्रवियों पर कार्रवाई न किए जाने से सरकार की कार्यशैली पर कई तरह के सवाल उठने लगे हैं। पश्चिम बंगाल मेें अब ऐसा प्रतीत होने लगा है कि बंगाल की शासन व्यवस्था दंगाइयों के हाथ कठपुतली बना हुआ है। पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के दो शासनकाल मेें प्रदेश का हिंदू समाज त्रस्त व परेशान है। सत्ताधारी टीएमसी के समर्थकों की ओर से खुलेआम खेला जा रहा हिंसा के खेल से पूरा देश चिंतित है। पदाधिकारियों ने राष्ट्रपति से अपने सविंधानप्रदत्त व अधिकारों का प्रयोग करते हुए बंगाल मेें कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्त आदेश जारी करते हुए बंगाल मेेें कानून व्यवस्था का राज स्थापित कराने की मांग की है। ज्ञापन भेजने वालों मेें तरूण सिंह, राजकुमार सोनी, आरके दूबे, श्यामता प्रसाद शुक्ल, अंशमान यज्ञसैनी, प्रदीप कुमार दूबे शामिल रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें