फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब सरस्वती विद्या मंदिर में पाएं खाना, मरीजों के लिए बना वार्ड

विज्ञापन
बहराइच के सरस्वती विद्या मंदिर में लोगों को खाना देते राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के पदाधिकारी। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
आरएसएस का अवध रसोई शुभारंभ, लोगों मिल रहा मुफ्त भोजन विद्या मंदिर में २० बेड का आईसोलेशन वार्ड भी बनकर तैयार, फ्री में इलाज के साथ पाएं अन्य सुविधाएं फोटो है। संवाद न्यूज एजेंसी बहराइच। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की ओर से नगर के सरस्वती विद्या मंदिर में अवध रसोई का शुभारंभ गुरुवार को किया गया। रसोई में कार्यकर्ताओं द्वारा खाना बनाकर कोरोना संक्रमितों के साथ गरीबों को पहुंचाया जा रहा है। इसके अलावा कोरोना पीड़ित मरीजों के लिए विद्या मंदिर में २० बेड का आईसोलेशन वार्ड बनाया गया है। जहां क्षेत्र के लोग सारी सुविधाएं प्राप्त कर स्वास्थ्य लाभ ले सकते हैं। इसके लिए मोबाइल नंबर भी जारी किया गया है। शहर के मोहल्ला माधवुपरी में सरस्वती विद्या मंदिर संचालित है। इस समय लॉकडाउन के चलते विद्यालय बंद है। इसको देखते हुए राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की ओर से अवध रसोई का शुभारंभ लोगों के लिए किया गया है। अवध रसोई का शुभारंभ जिला संचालक कृष्णानंद, जिला प्रचारक राहुल व नगर प्रचारक प्रवीन ने किया। इस मौके पर जिला संघ चालक कृष्णानंद ने कहा कि दूर-दराज से आकर लोग कोरोना समेत अन्य बीमारियों का इलाज कराते हैं। उनके साथ तीमारदार भी होते हैं। लेकिन होटल न खुला होने से उन्हें भोजन नहीं मिल पाता है। इसको देखते हुए आरएसएस की ओर से अवध रसोई का शुभारंभ किया गया है। इसके द्वारा लोग नि:शुल्क भोजन प्राप्त कर सकते हैं। जिला प्रचारक राहुल ने बताया कि जिन मरीज व उनके तीमारदार को भोजन के साथ काढ़ा, सेनेटाइजर, मास्क की आवश्यकता है। वह मोबाइल नंबर ९४५०४२४९८५, ९०२६८११६५७ और ८००९६२३५४३ पर कॉल कर मदद ले सकते हैं। इसके अलावा आरएसएस की ओर से २० बेड का आईसोलेशन वार्ड बनाया गया है। जिसमें सारी आधुनिक उपलब्ध हैं। जिसमें ऑक्सीजन, भाप लेने की मशीन, साबुन आदि की सुविधा हैं। ऐसे में जिन्हें बेड नहीं मिल रहा है, वह सरस्वती विद्या मंदिर के आईसोलेशन वार्ड में भर्ती हो सकते हैं। इस दौरान नगर व्यवस्था प्रमुख ओमप्रकाश सक्सेना, नगर प्रचारक नानपारा स्वामीनाथ, कार्यवाहक भूपेंद्र, नगर कार्यवाह रमेश, मुकुट बिहारी तिवारी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें